Bangladesh में महिला अफसरों को सर कहने की बाध्यता खत्म, शेख हसीना शासनकाल के दौरान के नियमों को युनूस सरकार ने हटाया

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2025

बांग्लादेश ने शेख हसीना सरकार के उस नियम को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है जिसके तहत सरकारी अधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ महिला अधिकारियों को "सर" कहकर संबोधित करना अनिवार्य था। यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस निर्देश को इसकी "अनुचित" प्रकृति के कारण रद्द कर दिया गया है। ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के आधार पर, मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बताया कि ढाका में सलाहकार परिषद की बैठक के बाद निर्देश को रद्द करने का निर्णय अंतिम रूप दिया गया। प्रेस सचिव ने फेसबुक पर लिखा कि शेख हसीना के लगभग 16 साल लंबे निरंकुश शासन के दौरान, कथित तौर पर एक निर्देश जारी किया गया था, जिसके तहत सार्वजनिक अधिकारियों को उन्हें 'सर' कहकर संबोधित करने की आवश्यकता थी। 

इसे भी पढ़ें: अब नई मुसीबत में फंसी शेख हसीना, मानवता के विरुद्ध अपराध मामले में तय हुए आरोप

महिला अधिकारियों के लिए सर शब्द के इस्तेमाल की कई वर्षों से आलोचना होती रही है। अंतरिम सरकार ने एक अधिक सम्मानजनक और उपयुक्त शब्द की दिशा में काम करने का संकल्प लिया है जो बांग्लादेश के सामाजिक मानदंडों और मूल्यों के अनुरूप हो। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट