बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान ने मंगलवार को लखनऊ क्षेत्र उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बांग्लादेश और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश को लेकर सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के मध्य इतिहास, भाषा, संस्कृति और अन्य अनेक समानताओं के प्रगाढ़ सम्बन्ध हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

इसे भी पढ़ें: क्यूबा के होटल में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश भारत को परिधान एवं वस्त्रों के सामान के निर्यात में प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इस क्षेत्र में प्रोद्यौगिकी के आदान-प्रदान एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश भारत का तीसरा सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक राज्य है। बांग्लादेश के निवेशकों के लिए प्रदेश में फैब्रिक उत्पादन, बुनाई, कताई तथा डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में अनेक अवसर उपलब्ध हैं।बांग्लादेश उत्तर प्रदेश का एक स्वाभाविक भागीदार बन सकता है।

प्रमुख खबरें

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Rosemary Oil vs Minoxidil: बालों की ग्रोथ में क्या सच में असरदार है रोजमेरी तेल

1996 हिंसा मामला: Shabir Ahmad Shah की जमानत याचिका जम्मू NIA Court ने ठुकराई

EC के खिलाफ धरने पर High Drama: Rahul Gandhi हिरासत में, सड़क पर लेटीं Priyanka Gandhi