बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, सबसे ज्यादा वनडे खेलने का बनाया है रिकॉर्ड

By Kusum | Mar 06, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश का सफर ग्रुप स्टेज में खत्म हो गया था। टूर्नामेंट अपने आखिरी स्टेज में है। इस बीच बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने बुधवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ी हैं। रहीम ने 19 साल के करियर में 7800 रन बनाए हैं। 

2005 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मुशफिकुर 2007 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत में हिस्सा था। उन्हें वनडे क्रिकेट में बमुश्किल एक साल हुआ था। उन्होंने 2007 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ शानदार नाबाद 56 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत बांग्लादेश ने वैश्विक मंच पर भारत को चौंका दिया था। टीम इंडिया उस वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी