रोहिंग्या शरणार्थियों को जल्द वापस ले म्यामां सरकारः हसीना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2018

शांतिनिकेतन। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज कहा कि बांग्लादेश ने मानवीय आधार पर करीब 11 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण दी है लेकिन वह चाहता है कि म्यामां सरकार यथाशीघ्र उन्हें वापस ले। हसीना ने यहां बांग्लादेश भवन के उद्घाटन के मौके पर कहा, ''ग्यारह लाख शरणार्थी बांग्लादेश आए हैं। हमने मानवीय आधार पर उन्हें शरण दी है। हम चाहते हैं कि ये यथाशीघ्र लौटें। हम चाहते हैं कि म्यामां सरकार उन्हें वापस लें।’’

उन्होंने कहा, ''हमारी 16 करोड़ की जनसंख्या है। यदि जरूरी हुआ तो हम उनके (रोहिंग्याओं के) साथ अपना खाना भी साझा करेंगे।’’ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार म्यामां के रखाइन प्रांत में बिगड़ती हिंसा से उत्पन्न मानवीय संकट ने लाखों रोहिंग्याओं को सीमा पार कर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में जाने के बाध्य किया। पिछले साल अगस्त से इस अप्रैल तक रोहिंग्याओं के लगातार आने से यह न केवल दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट बन गया है बल्कि कॉक्स बाजार में शरणार्थियों की भारी तादाद अब दुनिया में सबसे अधिक घने क्षेत्रों में से एक हो गयी है।

 

प्रमुख खबरें

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi