भारत से खुलकर दुश्मनी निभाने को तैयार बांग्लादेश? कैंसिल किया 21 मिलियन डॉलर का ऑर्डर

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

बांग्लादेश जिस तरीके से पिछले 9 से 10 महीनों में तेवर दिखा रहा है। उसके बाद भारत लगातार बांग्लादेश को समझाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बांग्लादेश समझना नहीं चाहता है। इसमें बांग्लादेश और वहां की जनता की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती बांग्लादेश की सरकार और उसके अंतरिम मुख्य सलाहकार की है। जिनकी मति भ्रष्ट हो चुकी है। यही कारण है कि वो बांग्लादेश के व्यापार, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को ताक पर रखने के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश ने फिर एक बार तेवर दिखाते हुए भारत को आंख दिखाने की कोशिश की है। इस बार बांग्लादेश ने भारतीय रक्षा शिपयार्ड को दिया गया 21 मिलियन डॉलर का ऑर्डर रद्द कर दिया है। द्विपक्षीय संबंधों को और गिराने के लिए और इसे और भी निचले स्तर पर ले जाने का मानो मोहम्मद युनूस ने पूरा मन बना लिया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने 121 अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा गया

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि विनियमन 30 और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के अन्य लागू प्रावधानों के अनुसार, संशोधित ('सेबी लिस्टिंग विनियम'), हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश सरकार ने आदेश को रद्द कर दिया है। इस अनुबंध पर भारत और बांग्लादेश के बीच जून 2024 में हसीना की भारत यात्रा के दौरान दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति के रूप में हस्ताक्षर किए गए थे। 800 टन के समुद्री टगबोट के लिए जीआरएसई के साथ सौदा रक्षा खरीद के लिए भारत की 500 मिलियन डॉलर की ऋण सीमा के तहत पहला बड़ा अनुबंध था।

 Latest World News in Hindi at Prabhasaksh   

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें