बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखंड के लिए खतरा, शिवराज बोले- उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकना भाजपा का संकल्प

By अंकित सिंह | Nov 05, 2024

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिये का मुद्दा भाजपा की ओर से खूब उठाया जा रहा है। भाजपा इसको लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साध रही है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से इस मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर सीधा वार किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठिये राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। वे न सिर्फ यहां आ रहे हैं बल्कि राज्य के लिए खतरा भी बन रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता 'रोटी, बेटी और माटी' को बचाने के लिए कृतसंकल्पित है। आदिवासियों की आबादी घटकर मात्र 28 फीसदी रह गयी है। झारखंड में बदलाव का माहौल है। झारखंड में एनडीए-बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम झारखंड की जनता के उत्थान और गरीबों के कल्याण के सपने को सच करने लड़ रहे है। इस लड़ाई में, इस संघर्ष में पूरा झारखंड हमारे साथ है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand में बोले राजनाथ सिंह, JMM-Congress अब फुस्स हो चुके पटाखे, भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है

शिवराज ने कहा कि हेमंत जी बौखला गए हैं। उनके पापों का घड़ा भर चुका है, झारखंड की जनता उन्हें कुर्सी से उतारने का फैसला ले चुकी है। जनता भाजपा को जिताएगी और भ्रष्ट तथा बेईमान सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के जल, जमीन और जंगल को लूटने नहीं देंगे। जनजातीय भाई-बहनों के अधिकारों को छीनने नहीं देंगे। हम घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस के नेताओं ने जनता के खून-पसीने की कमाई पर डाका डाला, उनके सपनों को छला। अब एक बार फिर झारखंड की जनता को ठगने आए हैं, हम इनके मंसूबे सफल नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण