बेंगलुरु में बिजली का काम करने वाला बांग्लादेशी घुसपैठिया मेघालय में सीमा के नजदीक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

बेंगलुरु में बिजली का काम करने वाले एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को मेघालय में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिइम ने बताया कि पीछा करके ‘सेवन सिस्टर्स फॉल्स व्यू प्वाइंट’ के पास कार रोकी गई। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक की पहचान 32 वर्षीय रोबिउल इस्लाम के रूप में हुई है और उसके पास भारत में यात्रा करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि इस्लाम ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश के पिरोजपुर के टेंगरा खली का निवासी है और बेंगलुरु में बिजली का काम करता था। सिइम ने बताया कि वह बांग्लादेश जाने और भारत वापस आने के लिए नियमित रूप से इस मार्ग का इस्तेमाल करता था।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक और उसके साथी को घुसपैठिये की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर दूर, इच्छामती बाजार के निवासी हैं।

प्रमुख खबरें

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल