बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ही कर्मचारियों को बेचे 660 करोड़ रुपये के शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

 नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने कर्मचारी शेयर खरीद योजना के तहत कर्मचारियों को बैंक के शेयर जारी कर 660.80 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बैंक ने बताया कि उसने योग्य कर्मचारियों को 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 6,25,52,188 शेयर जारी किए हैं।

बैंक ने कर्मचारियों को शेयर कीमत पर 24.28 प्रतिशत की छूट दी। बैंक के करीब 94.70 प्रतिशत कर्मचारियों ने इस योजना में प्रतिभाग किया। इन शेयरों पर एक साल की लॉक-इन अवधि है अर्थात कर्मचारी एक साल तक इसकी बिक्री नहीं कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: इंडियन ओवरसीज बैंक ने MCLR में 0.10% तक की कटौती की

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच