Banke Bihari Temple: सिर्फ जन्माष्टमी पर होती है बांके बिहारी की मंगला आरती, जानें क्या है वजह

By अनन्या मिश्रा | Aug 12, 2025

वृंदावन धाम में बांके बिहारी मंदिर भक्तों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। रोजाना और खास पर्व पर इस मंदिर में भक्तों की खास भीड़ देखने को मिलती है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से जुड़े कई रहस्य हैं। इनमें से एक रहस्य बांके बिहारी की मंगला आरती से जुड़ा है। बता दें कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रोजाना सुबह मंगला आरती नहीं की जाती है। बाकी अन्य मंदिरों में मंगला आरती होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बांके बिहारी मंदिर में रोजाना मंगला आरती क्यों नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: Laddu Gopal Idol Travel Rules: लड्डू गोपाल को यात्रा पर ले जाना सही या गलत, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

साल में सिर्फ एक बार ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का आयोजन किया जाता है। इस आरती में अधिक से अधिक भक्त शामिल होते हैं। वहीं रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात को 12 बजे बांके बिहारी का अभिषेक किया जाता है। फिर उसके बाद मंगला आरती की जाती है। इस दिन ठाकुर जी निधिवन में रास रचाने नहीं जाते हैं।

मंदिर की टाइमिंग

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 08:45 मिनट से कर सकते हैं। वहीं दोपहर में मंदिर के पट 01 बजे तक बंद होंगे। वहीं शाम को 04:30 मिनट से रात 08:30 मिनट तक दर्शन करने जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश