बल्लेबाज फखर जमान का शतक, पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से सीरीज जीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

सेंचुरियन। पिछले मैच में सात रन से दोहरे शतक से चूकने वाले फखर जमां के एक और शतक तथा कप्तान बाबर आजम की शानदार पारी से पाकिस्तान ने कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में खेल रहे दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 28 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 320 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 49.3 ओवर में 292 रन पर आउट हो गया। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज जानेमन मलान (70), काइल वेरीनी (62) और एंडिल फेलुकवायो (54) ने अर्धशतक जमाये।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के मद्देनजर लखनऊ, वाराणसी समेत इन शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू

आजम और अली ने सातवें विकेट के लिये 24 गेंदों पर 63 रन जोड़े। आजम ने अंतिम ओवर में फेलुकवायो पर दो छक्के और एक चौका लगाया लेकिन आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर शतक पूरा करने के प्रयास में वह प्वाइंट बाउंड्री पर कैच दे बैठे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 45 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि कामचलाऊ ऑफ स्पिनर एडेन मार्कराम ने गेंदबाजी का आगाज किया और 10 ओवर में 48 रन देकर दो विकेट लिये। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिये भारत रवाना होने के कारण क्विंटन डिकॉक, कैगिसो रबाडा, डेविड मिलर, एनरिक नोर्जे और लुंगी एनगिडी इस मैच में नहीं खेले थे। इन दोनों टीमों के बीच अब चार मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार