प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना INTERVIEW कांड के बाद संपादकीय नीतियों की समीक्षा करेगा BBC

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

लंदन। बीबीसी ने 1995 के प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना के साक्षात्कार की स्वतंत्र जांच पूरी होने के बाद अपनी संपादकीय नीतियों की समीक्षा करने की घोषणा सोमवार को की। पिछले सप्ताह पूरी हुई जांच में यह निष्कर्ष निकाला गया था कि मीडिया हाउस ने ‘‘ईमानदारी और पारदर्शिता के उच्चस्तर का पालन नहीं किया।’’ लॉर्ड जॉन डायसन ने अपनी जांच में यह निष्कर्ष दिया है कि हाल ही में बीबीसी छोड़ने वाले पत्रकार मार्टिन बशीर ने 25 साल पहले एक्सक्लूसिव पाने के लिए ‘‘कपटपूर्ण व्यवहार’’ का सहारा लिया और एक साल बाद बीबीसी द्वारा की गई आंतरिक जांच ने इसकी लीपापोती कर दी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के उन जिलों में पाबंदियों में ढील दी जा सकती है, जहां कम मामले सामने आ रहे हैं: मंत्री

बयान में कहा गया है, ‘‘जैसे कि, हमें लगता है कि यह उचित होगा अगर बीबीसी की संपादकीय नीति और प्रशासन और उसके प्रभाव का विस्तृत तरीके से समीक्षा हो।’’ यह समीक्षा गैर-एक्जेक्यूटिव बोर्ड डायरेक्टर करेंगे और इस समूह की अध्यक्षता बीबीसी के वरिष्ठ स्वतंत्र डायरेक्टर सर निक सेरोटा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य