'सफेद हाथी बन गया BBMB', मान सरकार का प्रस्ताव- हरियाणा को एक बूंद भी नहीं देंगे

By अंकित सिंह | May 05, 2025

हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा बांध जल बंटवारा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में दोनों राज्यों के बीच वार-पलटवार भी देखने को मिल रहा है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। भगवंत मान ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा ने 31 मार्च तक अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर लिया है। फिर भी हम उन्हें पीने का पानी दे रहे हैं। उन्हें 20 मई की रात को पानी मिलेगा। 15 दिन तक उन्हें अपनी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब बांध सुरक्षा अधिनियम को निरस्त कर रहा है। पंजाब अपना स्वयं का अधिनियम लाएगा, क्योंकि हम अपने बांधों की सुरक्षा करना जानते हैं। भगवंत मान सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें पड़ोसी राज्य के लिए अपने हिस्से का एक भी बूंद पानी नहीं छोड़ने का संकल्प जताया गया। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान प्रस्ताव पेश किया और इसे सदन में चर्चा के लिए रखा गया। गोयल ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि भाजपा हरियाणा और केंद्र में अपनी सरकारों तथा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के माध्यम से पंजाब के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है। 

प्रमुख खबरें

सामने थे घुसपैठिये, तभी आ गयी BSF, Border पर तगड़ा बवाल, Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ एक्शन के दौरान दोनों ओर जुट गई भारी भीड़

Pandian Family के प्रति फिर उमड़ा Naveen Patnaik का प्यार, क्या BJD की कमान संभालेंगी Sujata Rout Karthikeyan?

Rahul Gandhi या Arvind Kejriwal, किसने ज़्यादा बार मांगी माफ़ी? Kiren Rijiju का तीखा तंज

खाने के बाद चाय पीने की गलती? जानें Health पर इसके 5 बड़े Side Effects