24 दिसंबर को होगी बीसीसीआई एजीएम, आईपीएल की दो नई टीमों पर फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सालाना आम बैठक 24 दिसंबर को होगी जिसमें आईपीएल में दो नयी टीमों को शामिल करने, तीन नये राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और आईसीसी में भारत के प्रतिनिधि की नियुक्ति पर फैसला होगा। बैठक के एजेंडे में नये उपाध्यक्ष का चुनाव भी शामिल है। बीसीसीआई ने एजीएम बुलाने से पहले सभी मान्य ईकाइयों को 21 दिन पहले 23 बिंदुओं का एजेंडा भेजा है। इसमें सबसे अहम बिंदु आईपीएल में दो नयी टीमों को शामिल करके इसे दस टीमों का टूर्नामेंट बनाना है। समझा जाता है कि अडानी समूह और संजीव गोयनका की आरपीजी (राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक) नयी टीमें बनाना चाहते हैं जिनमें से एक टीम अहमदाबाद से होगी।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार