कोरोना की जंग में BCCI 2000 आक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान में देगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि वह देश के विभिन्न चिकित्सा संगठनों के बीच 10 लीटर के 2000 आक्सीजन कनसंट्रेटर (सांद्रक) वितरित करेगा और इस तरह कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा। महामारी की दूसरी लहर ने भारत में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा किया है और रोजाना हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को आक्सीजन संकट का सबसे अधिक सामना करना पड़ा था जिससे अस्पतालों में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड सोमवार को घोषणा करता है कि वह कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत के प्रयासों को मजबूत करने के लिए 10 लीटर के दो हजार आक्सीजन कनसंट्रेटर्स का योगदान देगा।’’ बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्र को कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है जिससे चिकित्सा उपकरण और जीवन बचाने वाली आक्सीजन की मांग में काफी वृद्धि हुई है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘अगले कुछ महीनों में बोर्ड इस उम्मीद के साथ पूरे भारत में कनसंट्रेटर का वितरण करेगा कि जरूरतमंद मरीजों को अहम मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जा सके और इस पहल से महामारी का असर कम होगा।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य