Health Tips: हर वक्त थकान महसूस होने पर हो जाएं अलर्ट, कहीं आप क्रोनिक फटीग सिंड्रोम का तो नहीं हैं शिकार

By अनन्या मिश्रा | Jul 28, 2025

अधिक काम करने के बाद थकान होना लाजमी है। जब थकान होती है, तो कुछ घंटों की नींद और आराम आपको फ्रेश कर देती है। लेकिन अगर आप ज्यादा काम नहीं करते हैं और इसके बाद भी हर समय थकान लगती है। कोई काम करने का दिल नहीं करता है, तो आप क्रोनिक फटीग सिंड्रोम से पीड़ित हो सकते हैं। यह थकान कोई मामूली थकान नहीं होती, जो ज्यादा काम करने, तनाव या फिर देर रात तक जागने से नहीं होती है। बल्कि यह बीमारी वाली थकावट होती है, जोकि कई महीनों तक बनी रहती है। यह थकान आराम करने या सोने से ठीक नहीं होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बीमारी और इसके लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है मोटापा, तो इन आदतों को आज ही कह दें अलविदा

जानिए इसके लक्षण

अगर व्यक्ति को लगातार 6 महीने से अधिक थकान बनी रहती है। इसके कारण से ऑफिस जाना, काम करना या दोस्तों से मिलने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

जो काम आप पहले आराम से कर लेती थी, अब वही काम करने के बाद आपको थकान होती है या तबियत खराब हो जाती है। साथ ही इससे उबरने में काफी दिन लग सकते हैं।

अगर आपको रातभर सोने के बाद भी फ्रेशनेस महसूस नहीं होता है। या फिर उल्टी, थकान और बार-बार नींद आती है।

दिमाग धीमा सा लगता है, साफ-साफ बोल नहीं पाते हैं या बातें भूलने लगते हैं। यानी की आपको सोने में और ध्यान लगाने में परेशानी होती है।

बता दें कि इस बीमारी का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है। कुछ लोग अधिक बीमार हो जाते हैं, तो कुछ लोग चलने-फिरने के काबिल रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत