बांग्लादेशी हो या कोई किसी को नहीं छोड़ेंगे, सैफ पर हुए हमले को लेकर बोले एकनाथ शिंदे

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि कलाकारों पर इस तरह का हमला बिल्कुल गलत है और यह समाज के लिए एक चिंताजनक संकेत है। अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम आरोपी को नहीं छोड़ेंगे। मुंबई और महाराष्ट्र सुरक्षित रखना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: नवाब मलिक के खिलाफ मामले में मुंबई पुलिस लगाएगी क्लोजर रिपोर्ट, समीर वानखेड़े से जुड़ा है मामला

हमले के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, अभिनेता सैफ अली खान जिस इमारत में रहते हैं, वहां दोनों सुरक्षा गार्ड सो रहे थे, तभी हमलावर दीवार फांदकर इमारत में घुस गया। अधिकारी ने कहा जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत के गलियारे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जांच में पता चला कि दो सुरक्षा गार्ड में से एक केबिन में और दूसरा गेट के पास सो रहा था।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर