पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में अवैध रूप से रखे गए भालू को मुक्त कराया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2025

 पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में अवैध रूप से रखे गए रॉकी नाम के एक काले भालू को मुक्त कराया गया जिसे उपचार के लिए इस्लामाबाद ले जाया गया है। पशु कल्याण से जुड़े एक संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी।

पशु चिकित्सक डॉ. आमिर खलील ने कहा, ‘‘हम उसकी जंजीर तथा नाक में लगे छल्ले को खोलने और काटने में सफल रहे। हालांकि, उसकी हालत ठीक है लेकिन उसके जबड़े में ‘फ्रैक्चर’ है और उसके दांत नहीं हैं।’’ खलील ने कहा कि पाकिस्तान में भालू की लड़ाई अवैध है, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में अभी भी इसका चलन है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी