Heatwave Alert: गर्मी का तोड़ है ये देसी ड्रिंक, घर पर बनाएं ऐसे गुलाब शरबत और पाएं Instant Relief

By एकता | May 18, 2026

गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ सादा पानी पीना काफी नहीं होता। लेकिन अगर इसी पानी में आप गुलाब की पंखुड़ियों से बना सिरप मिला लें, तो इस चिपचिपी गर्मी से होने वाली चिड़चिड़ाहट और थकान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने के लिए आपको अपनी रसोई में मौजूद कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं ताजे गुलाब की पंखुड़ियों से गुलाब का शरबत बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी।

इसे भी पढ़ें: Mother's Day 2026 Special Recipe: इस बार मां के लिए खुद बेक करें केक, किचन में बातों के बहाने बिताएं यादगार पल

गुलाब का शरबत बनाने की आसान विधि

पंखुड़ियों को साफ करें: सबसे पहले देसी गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि उनकी सारी धूल-मिट्टी साफ हो जाए। ध्यान रखें कि हाइब्रिड गुलाब की जगह देसी गुलाब का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इनकी खुशबू और स्वाद बहुत लाजवाब होता है।

गुलाब का अर्क निकालें: अब एक बर्तन में 1 कप पानी लें और उसमें धुली हुई गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें। जब पंखुड़ियों का सारा गुलाबी रंग पानी में आ जाए और पंखुड़ियां हल्की सफेद दिखने लगें, तो गैस बंद कर दें।

पानी को छानें: इस उबले हुए पानी को एक छलनी की मदद से अच्छी तरह छान लें और पंखुड़ियों को अलग कर दें। इस तरह आपका खुशबूदार और प्राकृतिक गुलाब जल बेस तैयार हो जाएगा।

चाशनी तैयार करें: अब एक दूसरे गहरे पैन में 1 कप पानी और डेढ़ कप चीनी डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चीनी पानी में पूरी तरह घुल न जाए। इसे हल्का गाढ़ा होने दें। ध्यान रहे कि हमें इसकी एक तार की चाशनी नहीं बनानी है, बस इसमें एक हल्का सा चिपचिपापन आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Kids Summer Breakfast: बच्चों के नाश्ते से हटाएं ऑयली फूड, ये Light Breakfast देगा भरपूर पोषण

सब कुछ एक साथ मिलाएं: इस गर्म चाशनी में तैयार किया हुआ गुलाब का पानी डाल दें। साथ ही, बेहतरीन खुशबू के लिए इलायची पाउडर और सुंदर लाल रंग के लिए चुकंदर का रस मिला दें। इसे 3-4 मिनट तक और पकने दें ताकि सभी चीजें आपस में अच्छी तरह मिल जाएं।

नींबू का रस मिलाएं: अब गैस बंद कर दें और सिरप को थोड़ा ठंडा होने दें। जब यह हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टोर करें: पूरी तरह से ठंडा होने के बाद आपका शुद्ध और केमिकल फ्री गुलाब का सिरप तैयार है। इसे एक साफ कांच की बोतल या जार में भरकर फ्रिज में रख लें। यह सिरप महीनों तक खराब नहीं होता और जब भी आपका मन करे, इसे ठंडे पानी या दूध में मिलाकर इसके ताजगी भरे स्वाद का आनंद लें।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क