Relationship Advice: पत्नी का नहीं करता संबंध बनाने का मन, तो हो सकती है ये वजहें

By एकता | May 16, 2022

सेक्स शादीशुदा जिंदगी का एक ऐसा अहम हिस्सा है जो दो लोगों के बीच नजदीकी और अंतरंगता को बनाये रखने में मदद करता है। अनगिणत स्वास्थ्य लाभों के अलावा सेक्स आपकी वैवाहिक जिंदगी को बेहतर बनता है। इसके साथ ही सेक्स शादीशुदा रिश्ते को सालों तक जिन्दा रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन शादी के बाद बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से लोगों की सेक्स लाइफ में बदलाव आने लगते हैं। इन बदलावों की वजह से लोग अपनी जिंदगी में सेक्स को पीछे छोड़ देते हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। जैसे-जैसे साल बीतते जाते हैं और महिलाओं की उम्र बढ़ने लगती है सेक्स के प्रति उनकी दिलचस्पी कम होने लगती है। सेक्स से दूर भागने के पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन महिलाओं की यह आदत टूटे हुए रिश्तों को जन्म दे सकती है। अगर आपकी पत्नी भी आपके साथ संबंध बनाने से कतराने लगी हैं तो यह चिंता की बात हो सकती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि महिलाओं के ऐसा करने के पीछे क्या कारण होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ संबंध बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- महिलाओं को सेक्स से पहले फोरप्ले करना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप बिना फोरप्ले किये अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाते हैं तो आपकी यह बात सेक्स के प्रति उनकी रुचि को कम कर सकती है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं संभोग से पहले अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहती हैं। इसलिए जरुरी हैं की आप इस बात पर गौर करें कि आपकी पत्नी को आपसे क्या चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अपनी लाइफ में क्रिएट करना चाहते हैं फिल्मों जैसा परफेक्ट इंटिमेट सीन? इन टिप्स की लें मदद

- शादी के बाद महिलाओं पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं। इन सब के बीच जिंदगी में तनाव होना आम हो जाता है। तनाव भी सेक्स के प्रति महिलाओं की रुचि को कम कर देता है। पूरे दिन घर का काम करने के बाद महिलाएं थक जाती है और वह रात को सेक्स की बजाय आराम से सोना ज्यादा पसंद करती हैं।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: जिस केस पर सुनवाई चल रही है, क्या उस पर कोर्ट से बाहर जज दे सकते हैं बयान? Justice Ujjal Bhuyan के बयान पर उठा Judicial Propriety का सवाल

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान

Top 10 Breaking News 6 October 2026 | Election Commission | Modi Cabinet Decisions | FlyDubai flight FZ1073 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें