Andhra Pradesh सरकार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले महंगाई भत्ता जारी करने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2024

लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से 24 घंटे से भी कम वक्त पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करने का आदेश दिया।

विशेष मुख्य सचिव (वित्त) शमशेर सिंह रावत ने एक जुलाई 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक के लिए सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करने के वास्ते शुक्रवार रात एक सरकारी आदेश जारी किया।

उन्होंने पात्र सरकारी कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता जारी करने का आदेश दिया। विशेष मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि सरकार ने महंगाई भत्ता एक जुलाई 2022 से 22.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 26.39 प्रतिशत करने का भी आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

Australia संसद के Diwali समारोह में विशिष्ट अतिथि बनीं Smriti Irani

INDIA गठबंधन की बैठक, EPFO सुधार और रामगढ़ हादसे समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें

भारत का गुड़ पहुंचा यूरोप, ऊंटनी के दूध से बन रही चॉकलेट; Mann Ki Baat में PM Modi ने सुनाए खास किस्से

EPFO 3.0: अब बैंक की तरह UPI से निकाल सकेंगे 25000 रुपये तक PF का पैसा