बेरहम दादा की हवस का शिकार हुई पोती, बुढ़ापे में बढ़ी ठरक तो कर दिया 6 साल की मासूम का बलात्कार

By रेनू तिवारी | Apr 09, 2022

जींद (हरियाणा)। कहते हैं कि पोता-पोती अपने दादा-दादी के लाड़ले होते हैं लेकिन हर कोई एक समान नहीं होता हैं। आज-कल हवस के आते रिश्तों का महत्व कम होता जा रहा है। रिश्तों की मार्यादा को ताक पर रखते हुए एक बुजुर्ग दादा ने अपनी ही 6 साल की पोती को ठरक का शिकार बना लिया। 6 साल की मासून जिसने अभी सही से दुनिया भी नहीं देखी, जिसके लिए मां का आंचल ही संसार हैं, ऐसे में इतनी कम उम्र में रेप का शिकार हुई मासूम की की हालत कैसी होती कोई उसका अंदाजा नहीं लगा सकता हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में लोग मां का पूजन करते हैं, इस युवक ने मां के सीने में चाकू घोंपा, गला भी रेता

 

यह है पूरा मामला 

हरियाणा के जींद जिले की अलेवा थाना पुलिस ने अपनी छह साल की पोती के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दादा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : खेत में मिला 60 वर्षीय महिला का जला हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी

 

दादा ने ही किा 6 साल की मासूम से रेप

बच्ची की मां से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे और दादा-पोती घर में थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान दादा ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


हालांकि, मां के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें सारी बातें बतायीं, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। महिला थाने की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana