Beijing Olympics 2022: भारतीय दल के मैनेजर कोरोना पॉजिटिव, दूसरे फ्लैट में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

बीजिंग।भारत के शीतकालीन ओलंपिक दल के मैनजर मोहम्मद अब्बास वानी को बीजिंग हवाई अड्डे पहुंचने पर कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है। अब्बास वानी छह सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा है जिसमें एकमात्र खिलाड़ी कश्मीर के स्कीअर आरिफ खान है। आरिफ स्लालोम और जाइंट स्लालोम वर्ग में भाग लेंगे। भारत के दल प्रमुख हरजिंदर सिंह है और एल सी ठाकुर अल्पाइन कोच, पूरन चंद तकनीशियन और रूप चंद नेगी टीम अधिकारी है।

इसे भी पढ़ें: भारत के इकलौते प्रतिनिधि स्कीअर आरिफ खान शीतकालीन ओलंपिक के लिये चीन हुए रवाना

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बताया कि वानी पॉजिटिव पाये गए हैं और दल प्रमुख हरजिंदर आयोजकों से दोबारा जांच के लिये बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय दल के मैनेजर अब्बास वानी बीजिंग हवाई अड्डे पर कोरोना पॉजिटिव पाये गए। दल प्रमुख हरजिंदर सिंह दोबारा जांच का प्रयास कर रहे हैं। खिलाड़ी और उनके कोच को दूसरे फ्लैट में भेज दिया गया है।’’ बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक चार से 20 फरवरी तक होंगे।

प्रमुख खबरें

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति