विटामिन-ई का कैप्सूल है बड़े काम का, इस वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच भी चर्चित!

By सिमरन सिंह | May 15, 2021

ज्यादातर लोगों का ये ही सवाल रहता है कि आखिर बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने चेहरे पर क्या लगाती हैं जो उनकी त्वचा इतनी ज्यादा दमकती है? अगर आपका भी ये ही सोचना है तो आपको बता दें कि अधिक्तर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस के पास समय की काफी कमी होती है, ऐसे में वो ऐसे-ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश में रहती हैं जिससे टाइम कम और रिजल्ट ज्यादा नजर आए। इन्हीं में से एक तरीका विटामिन-ई का भी माना जाता है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच चर्चित है। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में पार्लर जैसा निखार पाने के लिए घर में ऐसे बनाएं पपीते का आइस फेशियल, जानिए...

ब्यूटी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि त्वचा या बालों की देखभाल के लिए विटामिन ई काफी फायदेमंद होता है। विटामिन ई एक आवश्यक पोषक तत्व है जो सीड्स, हरी सब्जी, नट्स समेत कुछ अन्य खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक तौर पर पाया जाता है। इसलिए ये त्वचा की देखभाल के लिए भी लोगों के बीच में कई वर्षों से लोकप्रिय रहा है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा और बाल दोनों के लिए बेहद लाभकारी होता है। हालांकि, इसका कैसे इस्तेमाल करना चाहिए ये जानना काफी जरूरी है।

ऐसे करें विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल

विटामिन ई का कैप्सूल आपको आसानी से किसी भी मेडिकल शॉप पर मिल जाएगा। इसके एक कैप्सूल को बीच से काट लें और इसमें से निकलने वाले तेल को अपने फेस पैक, बादाम तेल, नारियल तेल, ऐलोवेरा जेल या फिर बॉडी लॉशन में मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। इसके अलावा आप चाहें तो इसे सीधे अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं।

ऐसे मिलेगा गजब का निखार

विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग फेस सीरम के तौर पर भी किया जा सकता है। इससे चेहरे पर रेडिऐंट ग्लो मिलता है। बेहतरीन फायदे के लिए इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इसके लिए कैप्सूल को बीच से खोलें और इसमें से निकलने वाले तेल को चेहरे पर लगाकर मसाज कर लें। इस तरह से लगातार एक सप्ताह तक करने पर आपका चेहरा दमकने लगेगा।

स्ट्रेच मार्क्स से मिलेगा छुटकारा

अक्सर महिलाएं अपनी खूबसूरती को तब कम मानने लगती हैं जब साड़ी या कोई ड्रेस पहने पर उनके स्ट्रेच मार्क्स चांद पर धब्बे के समान लगने लगते हैं। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल या बादाम तेल में विटामिन ई के कैप्सूल को बीच से काटकर मिला लें और अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें। इस तरह से कुछ हफ्ते करने पर ये कम होने लगेंगे और जल्द ही इससे छुटकारा पाया जा सकेगा।

डार्क सर्कल हटाए

आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए भी आप विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बादाम तेल में विटामिन ई का एक कैप्सूल मिलाएं और फिर त्वचा पर लगा लें। रात के समय सोने से पहले इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होता है। केवल दो हफ्ते में आंखों के नीचे हो रहे काले घेरे हट जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: कैस्टर ऑयल बालों के लिए किस तरह से फायदेमंद है?

बालों को रखें स्वस्थ

बालों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए भी विटामिन-ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपने बालों के तेल में विटामिन ई की एक कैप्सूल मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। बालों को वॉश करने से एक से दो दिन पहले विटामिन ई के साथ तेल लगा लें। इस तरह से कुछ हफ्ते करने पर आपको अपने बालों में फर्क नजर आने लगेगा। ये न सिर्फ घने बल्कि झड़ते बालों को रोकने में भी मदद कर सकता है।

त्वचा में लाएं कसाव

अगर आपकी त्वचा ढीली होगी है या बढ़ती उम्र के कारण त्वचा की कसावट गायब होती जा रही है तो आप विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले एक कटोरी में ऐलोवेरा जेल के साथ विटामिन ई की कैप्सूल को मिलाकर अपनी त्वचा पर लगा लें। इस तरह से लगातार कुछ हफ्तों तक करें।

होंठ बनाएं मुलायम और चमकदार

चमकदार और मुलायम होंठों के लिए भी आप विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल ग्लिसरीन या बादाम तेल के साथ मिलाकर करें। रात में सोने से पहले इसे अपने होंठों पर लगाएं। इस तरह से लगातार करने पर कुछ ही दिनों में आपके लिप्स सॉफ्स और चमकदार हो जाएंगे।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन