बंगाल: भाजपा ने दल बदलने वाले विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस सप्ताह की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए अपने दो विधायकों को बुधवार को धमकी दी कि यदि उन्होंने सात दिन में विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया कि तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जोर देकर कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं। बागदा से भाजपा विधायक विश्वजीत दास मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये जबकि विधायक तन्मय घोष सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का श्रीनगर में निधन

अधिकारी के अलावा, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप घोष, पार्टी प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य और दक्षिण बंगाल के उसके विधायक यहां संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे। इस बीच, भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि एक या दो लोगों के पार्टी छोड़ने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव से पहले कुछ लोग हमारे साथ आए थे, और अब वे वापस तृणमूल में जा रहे हैं। इन नेताओं में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ लड़ने की हिम्मत नहीं है। दल बदलने वाले निर्वाचित नेताओं के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

विकसित देशों में भारत से 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन, PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक एलायंस को लेकर दिया बड़ा संदेश

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !