बंगाल उपचुनाव: तीन सीटों पर मतदान शुरू, भवानीपुर पर सबकी नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में भवानीपुर समेत तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट के अलावा मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर और समसेरगंज सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। तीनों सीटों पर कुल 6,97,164 मतदाता हैं। मतगणना दो अक्टूबर को की जाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हार का सामना करना पड़ा था, अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, दो उम्मीदवारों की मौत के बाद अप्रैल में जंगीपुर और समसेरगंज में मतदान रद्द करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की

Devendra Fadnavis ने किया UWA Mumbai Campus का जिक्र, 3 छात्रों को मिलेगी 100% Scholarship

Love Horoscope For 18 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

राजस्थान में कुचेरा निकाय चुनाव से पहले Congress पार्षदों पर दबाव बनाने का आरोप, Dotasra ने साधा निशाना