शुभेंदु अधिकारी के भाई का TMC पर आरोप, कहा- आतंकी के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने का हो रहा प्रयास

By अनुराग गुप्ता | Mar 27, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के भाई सुमेंदु अधिकारी ने एक आतंकवादी द्वारा बूथ को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आतंकी अलाउद्दीन के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: टीएमसी कार्यालय में बम धमाका, आपस में भिड़े टीएमसी और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ता 

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। इन सीटों पर 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें से अधिकतम सीटें नक्सल प्रभावित जंगल महल क्षेत्र में हैं। पुरुलिया में सभी नौ सीटों, बांकुड़ा में चार, झारग्राम में चार, पश्चिमी मेदिनीपुर में छह सीटों और पूर्व मेदिनीपुर में सात सीटों पर कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मतदान कराया जा रहा है। पूर्व मेदिनीपुर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का गृहनगर है।

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Jayanti पर अष्टदल रंगोली और सात अनाजों से करें मशीनों व औजारों की पूजा

Udhampur के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात

PM Modis 76th Birthday | काशी से वड़नगर तक शुरू होगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा, 10 राज्यों के 1150 से ज़्यादा गांवों से गुज़रेगी

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई