कूच बिहार हिंसा के दोषियों को सजा दिलाने के लिए जांच शुरू करेगी बंगाल सरकार : ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

माथाभांगा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान सीआईएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से बुधवार को मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इसके लिए जिम्मेदार रहे लोगों को सजा दिलाई जाएगी। ममता ने इस बात पर खेद जताया कि कूच बिहार में नेताओं के प्रवेश पर लगाए गए 72 घंटों के प्रतिबंध के चलते वह मृतकों के परिजनों से पहले नहीं मिल पाईं। गौरतलब है कि कूच बिहार में सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा कथित तौर पर आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली में चार लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य

ममता ने कहा, मैं चुनाव खत्म (दो मई) होने के तुरंत बाद फिर आऊंगी। हम हरसंभव तरीके से आपकी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मारे गए पांच लोगों की याद में एक ‘शहीद स्तंभ’ बनाया जाएगा। कूच बिहार के सीतलकूची में हिंसा की घटनाओं के बाद निर्वाचन आयोग ने 72 घंटों तक नेताओं के जिला में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार