दुर्गा पूजा पर टिकी हैं पश्चिम बंगाल के पर्यटन उद्योग की उम्मीदें, कोरोना के चलते हुआ था प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन उद्योग में तेजी आने के बीच दुर्गा पूजा त्योहारी सीजन के लिए बुकिंग उम्मीद से ज्यादा बढ़ गई है। पर्यटन संचालकों ने यह बात कही। उद्योग के सूत्रों के अनुसार, महामारी की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच दुर्गा पूजा के दौरान यात्राओं के लिए बुकिंग जोरों पर है। ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल पंजाबी ने कहा, ‘‘कई लोग पारिवारिक मेल-जोल करने के लिए पर्यटन स्थलों की यात्रा कर रहे हैं, जो प्रतिबंधों के कारण लंबे समय से एक-दूसरे से नहीं मिल पाए थे।’’ 

इसे भी पढ़ें: दमदम पार्क में जूतों से सजाया गया दुर्गा पूजा पंडाल, शुभेंदु अधिकारी ने गृह सचिव से की हस्तक्षेप की मांग 

उन्होंने कहा, ‘‘लोग कई पर्यटक स्थलों पर जाने के बजाय कम से कम तीन से चार दिन तक एक ही स्थान पर रहना पसंद कर रहे हैं।’’ बसु ने कहा कि इस त्योहारी सीजन के लिए उत्तर बंगाल के चार जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में पर्यटकों ने विशेष रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि अधिकांश ग्रामीण पर्यटन स्थलों जैसे सित्तोंग, तगदाह, तिंचुले, पेडोंग को दुर्गा पूजा के लिए बुक किया गया है और दिवाली और क्रिसमस की छुट्टियों के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री