Pre-Wedding Shoot कराएं रॉयल अंदाज में, जानिये गुलाबी नगरी की बेस्ट लोकेशन्स के बारे में

By सूर्या मिश्रा | Jan 09, 2023

फोटोशूट के लिए लोकेशन बहुत मायने रखती है अगर लोकेशन बेहतरीन होगी तो पिक्चर भी खूबसूरत आएगी। जयपुर के शाही लोकेशन प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। पिंक सिटी घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है, यह तो सबको पता है लेकिन कपल्स अपने खूबसूरत पलों को यादगार बनाने के लिए भी गुलाबी नगरी का रुख करते हैं। चलिए जयपुर के कुछ खूबसूरत लोकेशन्स की सैर करते हैं जहाँ आप अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कर सकते हैं-  

नीमराना फोर्ट

नीमराना फोर्ट का भव्य नजारा आपके फोटोशूट को एक शाही अंदाज दे सकता है यहाँ के एंटीक फर्नीचर, तस्वीरें और मूर्तियां, पूल और हैंगिग गार्डन आपकी तस्वीरों की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं। समय के साथ किले में फोटोशूट के पैकेज में बदलाव होते रहते है। आप नीमराना फोर्ट की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। साधारणतया पैकेज 40 हजार से शुरू होता है।

प्रमुख खबरें

घरेलू PNG Connection बढ़ाने को सरकार ने शुरू की APM Gas प्रोत्साहन योजना

DFCCIL ने NCR और गुजरात के बीच शुरू की नई Parcel Train सेवा, मुंबई तक पहुंचेगा सामान

Bareilly में Law Student पर हलाला का दबाव बनाने और मारपीट पर FIR

Mahua Moitra विवाद में सांसद अरविंद सावंत ने Om Birla को पत्र लिखा