गर्मियों में घूमने हेतु भारत की सबसे कम खर्चीली 5 जगह

By कमल सिंघी | Jun 22, 2019

इन दिनों में भारत के कई हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है। गर्मी की तपन से कई लोग परेशान है। अगर आप इस हलाहल गर्मी से राहत पाने हेतु कहीं घुमने जाने का सोच रहें है तो हम आपको देश के पांच ऐसे पर्यटन स्थल के बारे में बता रहें है जहां ठंडक में पहुचंकर आप मजे से अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं। इन पर्यटन स्थलों पर आपको गर्मी से निजात मिल जाएंगी एवं आपकी छुटि्टयां भी मजे से एन्जॉय हो जाएगी। यह पर्यटन स्थल कम खर्चीले हैं जो आपके बजट पर कोई प्रभाव नहीं डालेंगे। 

1. स्पीति घाटी जहां गर्मी में 15 डिग्री रहता है तापमान- 

हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी भारत मे गर्मियों मे घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जगह समुद्र तल से 12,500 फीट ऊंचाई पर स्थित है और हर तरफ से हिमालय से घिरी हुई है। स्पीति घाटी एक ऐसी जगह है जहां पर गर्मियों के दौरान तामपान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है एवं साल भर में केवल 250 दिन धूप मिलती है। इसी की वजह से यह भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है।

2. 25 डिग्री के आसपास रहता है दार्जिलिंग का तामपान-

पश्चिम बंगाल राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल दार्जिलिंग जो गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां की सीमाएं बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ लगी हुई है। भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन दार्जिलिंग भी ठंडा है और यह चाय बागानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां गर्मियों में तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां की खूबसूरती एवं ठंडाई की वजह से हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है।  

3. गर्म स्थलों की तुलना में अत्यधिक कम तापमान वाला तवांग- 

अरूणाचल प्रदेश में स्थित तवांग गर्मियों में घूमने का सबसे प्रमुख स्थान है। तवांग बेहद ही ठंडा एवं खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां अनेक मठ है जिनमे सबसे खास तवांग मठ है। गर्मियों में तवांग का तापमान 5 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह क्षेत्र काफी ठंडा है इस वजह से यहां गर्मियों के मौसम में पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। 

इसे भी पढ़ें: मोहान की खूबसूरत वादियों के दीवाने हैं दिल्लीवाले…

4. अग्रेजों के हाथों विकसित हुआ ठंडा क्षेत्र रानीखेत-

उत्तराखंड में स्थित रानीखेत बहुत ठंडा और प्रमुख हिल स्टेशन है। शांत जलवायु और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यहां गर्मियों के मौसम का प्रमुख पर्यटक क्षेत्र है। रानीखेत का तापमान गर्मियों में 8 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। रानीखेत को अंग्रेजो द्वारा विकसित किया गया था। यह क्षेत्र जंगलो एवं हिमालय पर्वत की पहाड़ियों को जोड़ता है। 

5. गर्मियों में घूमने की खास जगह राजस्थान का माउंट आबू- 

गर्मियों के मौसम में घुमने के लिए प्रसिद्ध राजस्थान का माउंट आबू प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। यहां की शांत जलवायु और पर्वत से निचे के मैदानों का दृश्य पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। गर्मी के मौसम में माउंट आबू का अधिकतम तापमान केवल 33 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसलिए यहां गर्मी के मौसम में लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है एवं यहां के प्रसिद्ध स्थल निकी झील, हनीमून पॉइंट, सनसेट पॉइंट, दिलवाड़ा मंदिर आदी जगह पहुंचकर एन्जॉय करते है। 

- कमल सिंघी

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा