By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 30, 2026
महिलाएं अपनी त्वचा का खास ध्यान रखती हैं। हर मौसम में वे अपनी स्किन को साफ, स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई तरह के उपाय करती हैं। कई महिलाएं रोज चेहरे पर सनस्क्रीन भी लगाती हैं, ताकि धूप से त्वचा को नुकसान न पहुंचे। अगर आप भी सनस्क्रीन इस्तेमाल करना चाहती हैं, लेकिन यह समझ नहीं पा रही हैं कि आपकी स्किन के लिए कौन-सा सनस्क्रीन सही रहेगा,तो यहां हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही सनस्क्रीन कैसे चुनें।
जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उनको अल्ट्रा-लाइट मैट-फिनिश जेल सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए। बरसात के मौसम में उमस सबसे ज्यादा होती है, यह सनस्क्रीन आपकी स्किन को हेल्दी रखेगा। अगर बात करें SPF की तो आपके स्किन टाइप के हिसाब से SPF 35 से SPF 50 वाला सनस्क्रीन बेहतरीन है।
ड्राई स्किन वालों के लिए सनस्क्रीन
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो सबसे पहले लाइटवेट हाइड्रेटिंग फ्लूइड या लोशन सनस्क्रीन सही ऑप्शन हो सकता है। इसका आप इस्तेमाल उमस के समय कर सकते हैं, जिससे आपकी स्किन भी स्वस्थ रहेगी। मॉनसून सीजन में यह सनस्क्रीन बेहद काम की है। इसलिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही SPF का चूज करें, आप चाहे तो SPF 50 वाला सनस्क्रीन बेस्ट हो सकता है।
सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन
जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, वो लोग मिनरल या फिजिकल सनस्क्रीन ट्राई कर सकते हैं। वैसे यह एक सही ऑप्शन हो सकता है, इसको आप बरसात के समय पर स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए सबसे बेस्ट SPF 30 से SPF 50 है।
इन बातों का रखें ध्यान
स्किन टाइप के अनुसार ही सनस्क्रीन को चेहरे पर अप्लाई करें। जब सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें तो एक बार पैच टेस्ट जरुर करें। यदि आपको किसी तरह की कोई समस्या है, तो आप डर्मटलॉजिस्ट की एक बार सलाह लें।