बॉर्डर पर बवाल के बीच भारत पहुंचे BGB चीफ, BSF के साथ बड़ी बैठक

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2026

बांग्लादेश के बीच सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव और घुसपैठ को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इन सबके बीच बेहद अहम बैठक दिल्ली में शुरू होने जा रही है और यह बैठक है बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी बीजेपी के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफ उजुमान सिद्दीकी जो कि अपने 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंच चुके हैं। सबसे खास बात यह रही कि उन्हें रिसीव करने के लिए खुद बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे और यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दोनों ही देशों के बीच सीमा पर घुसपैठ, तस्करी और अवैध प्रवासियों की वापसी को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में 8 जून से 11 जून तक चलने वाली 97वीं डीजी लेवल बॉर्डर कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों की सीमा सुरक्षा एजेंसियां यानी बीएसएफ और बीजेपी आमने-सामने बैठकर तमाम विवादित और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेगी। 

इसे भी पढ़ें: BSF जवानों के सामने आ गये Bangladesh Border Guards, तीखे गतिरोध के बाद जो कुछ हुआ वो देखने लायक था!

हालांकि बाद में अचानक वह सभी घुसपैठिए वहां से गायब हो गए थे। जिस पर बीएसएफ ने बताया था कि वह सभी बांग्लादेश लौट गए। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहाउद्दीन अहमद भी पहले संकेत दे चुके हैं कि उनकी तरफ से इस बैठक में पुशीन और सीमा से जुड़े अन्य विवादित मुद्दे उठाए जाएंगे। यानी कि साफ है कि इस बातचीत में दोनों ही देशों के बीच कई अहम मुद्दे उठाए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में जब से नई सरकार का गठन हुआ है तब से बेहद तेजी के साथ बीएसएफ बॉर्डर पर फेंसिंग के काम को आगे बढ़ा रही है और इसके साथ ही घुसपैठियों पर भी एक्शन लगातार जारी है। अवैध घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ बेहद सतर्क है। जबकि बांग्लादेश की ओर से कई बार भारत की कारवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा