छठ पूजा: UPEIDA ने एक्सप्रेसवे कर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं, 24 घंटे तैनात रहेगा स्टाफ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने छठ पूजा के दौरान यातायात बढ़ने की आशंका के मद्देनजर एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही, सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त संसाधन तैनात किए गए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है।

यातायात का सुचारू प्रवाह बनाए रखने और यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बयान के मुताबिक, त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों का सफर सुगम और सुविधाजनक रहे।

यूपीडा ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। प्राधिकरण ने आगाह किया है कि त्योहार के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से कुछ स्थानों पर इंतजार का समय बढ़ सकता है। यात्रियों को अनावश्यक जल्दबाजी से बचने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है, ताकि यातायात का प्रवाह सुचारू बना रहे।

बयान में कहा गया कि सरकार त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने के लिए यूपीडा के कर्मचारी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet ने Ayushman Asom योजना के लिए मंजूर किए 200 करोड़ रुपये

CM Yogi Adityanath ने Garhmukteshwar और तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की, दिए कड़े निर्देश

Lucknow में चोरी के आरोप और मानसिक प्रताड़ना से युवक की आत्महत्या, दो महिलाएं अरेस्ट

India US Trade: द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी दल पहुंचा भारत