Bhadrapada Month 2024: भूलकर भी भाद्रपद के दिन न करें ये चीजें वरना हो जाएगा नुकसान

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 21, 2024

आज से भादो का महीना शुरु हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अगस्त से लेकर 18 सितंबर तक भादों का महीना रहेगा। भादो को भाद्रपद के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भादो माह में भी भगवान शिव की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। भाद्रपद माह श्रीकृष्ण और भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस माह में स्नान, दान और पूजा-पाठ का अधिक महत्व है। इस माह में जो व्यक्ति पूजा पाठ करता है उसके सारे परेशानियां दूर होगी। 

भाद्रपद माह में क्या करना चाहिए?

-भाद्रपद माह में दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। खासकर अन्न, वस्त्र का दान करने से पुण्य मिलता है।

- इस माह में नियमित रुप से स्नान करना चाहिए। विशेषकर नदियों या तालाबों में स्नान करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

- इस माह में मंदिरों में जाकर दर्शन करना और पूजा अर्चना करना शुभ होता है।

भाद्रपद माह में क्या नहीं करना चाहिए?

- इस माह में मांस, मदिरा, अंडे आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

- भाद्रपद के महीने में मन को शांत रखना चाहिए और क्रोध व हिंसा से बचना चाहिए।

- दूसरों की निंदा और चर्चा करने से बचना चाहिए।

- इस महीने में आलस्य को त्यागकर धार्मिक कार्यों में लगना चाहिए।

- भाद्रपद के महीने में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस महीने में दही भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा बैंगन भी नहीं खाना चाहिए।

- इस माह में व्यक्ति को बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए।

- वहीं, इस माह में कोई भी आपको चावल और नारियल के तेल का कोई आपको दान दें तो ऐसा दान बिल्कुल भी न लें।

प्रमुख खबरें

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, मार्च में आयोजित होगी परीक्षा

Sydney Terror Attack । बॉन्डी बीच पर बच्चों समेत 12 की मौत, यहूदी उत्सव था निशाना

कैसे मैनेज करें प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम? राहत पाने के लिए इन 5 न्यूट्रिशन हैक्स को अपनाएं

बॉन्डी बीच पर हुए भयानक हमले की PM Modi ने की कड़ी निंदा, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई