भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 18, 2022

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की ओर से आज पंजाब में भगवत मान को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया। पार्टी उनके चेहरे को लेकर ही इस बार विधानसभा चुनाव लडेगी। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज चंडीगढ़ में उनके नाम की घोषणा की तो उनके समर्थकों ने जोरदार तरीके से जश्न मनाया।

 

आम आजमी पार्टी ने बताया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा, इसे लेकर लेगों की राय ली थी। इस फीडबैक के आधार पर 22 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है और पहली पसंद भगवंत मान को बताया। लिहाजा पार्टी भगवंत मान को अपना उम्मीदवार घोषित कर रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के सीएम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जानकारी क्यों दी? : कश्यप

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होना चाहिए, इसका हर पंजाबी को बेसब्री से इंतजार था। कई महीनों से लोग यही सवाल पूछते थे। मैंने एक ऐसा चेहरा देने के बात कही थी जिस पर हर पंजाबी को गर्व होगा। हमने सीएम चेहरा ढूंढने के लिए अलग प्रक्रिया की। दूसरी पार्टियां बेटे-बहू को सीएम का चेहरा बनाती हैं। मैं भगवंत मान को चेहरा घोषित कर देता, तो लोग भाई भतीजावाद का आरोप लगाते। क्योंकि मान मेरे भाई जैसे हैं। हमने एसएमएस मंगाए। 21 लाख 59 हजार लोगों ने मैसेज भेजे। कई ने मेरा नाम डाल दिया। उनको हटाकर 93 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया। 

 

इसे भी पढ़ें: स्टिंग से हुआ साफ, पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री की जान को खतरे में डाला - मुख्यमंत्री

 

भगवंत मान 2014 से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं। मई 2014 में भगवंत मान पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद वह 17वीं विधानसभा में दूसरी बार फिर से संगरूर लोकसभा सीट से सांसद बने। भगवंत मान के घर का नाम जुगनू है। वह फेमस पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर में स्थित एसयूएस कॉलेज से बीकॉम किया है।

 

भगवंत मान की उनकी शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी हालांकि 2015 में दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं। एक इंटरव्यू में भगवंत मान ने खुद बताया था कि वह राजनीति के चक्कर में अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे इसलिए उनकी पत्नी और वह सहमति से अलग हो गए।

भगवंत मान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी। वह 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। बाद में मनप्रीत कांग्रेस में शामिल हो गए और भगवंत मान आम आदमी पार्टी में आ गए।

प्रमुख खबरें

CM Arvind Kejriwal की पत्नी को नहीं मिली मुलाकात की इजाजत, आतिशी कुछ देर में करेंगी मुलाकात

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बना है, तो जान लें इसके हानिकारक परिणाम

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में तीनों सीटों पर शिकस्त मिलने के आसार

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट