Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश ने कहा यात्रा ने भाजपा को कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2022

दौसा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये उनकी पार्टी ने राजनीतिक विमर्श को नयी दिशा दी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर रही है। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में रमेश ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को धार देने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ‘जुगलबंदी’ में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: India-China Clash: दिग्विजय ने पूछा, चीन से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री मोदी

रमेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस की सराहना, आलोचना, प्रशंसा और निंदा की गई। इसका क्या मतलब है कि हम बचाव की मुद्रा में थे। हम हमेशा उन चीजों पर प्रतिक्रिया देते थे, जो भाजपा कह रही थी या वह जो कर रही थी, लेकिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये मुझे लगता है कि हम राजनीतिक विमर्श की दिशा तय कर पाने में काफी हद तक सफल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bhansali की Love & War की Release Date से उठा पर्दा, 2027 में मचाएगी धमाल

Char Dham Yatra का महाकुंभ: Record 18 लाख रजिस्ट्रेशन, Uttarakhand सरकार की चाक-चौबंद तैयारी

गर्मी में लू से बचाएगा ये देसी Superfood, घर पर बनाएं Protein Rich चने का सत्तू, जानें विधि

फुटबॉल के लिए बचपन में ही छोड़ दी पढ़ाई, तंगहाली में गुजरा बचपन, जानें क्राई-बेबी कैसे बना दुनिया का बेहतरीन फुटबॉलर