Bharat Jodo Yatra: यात्रा के लिए पश्चिम बंगाल जा सकते हैं राहुल, प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2022

कोलकाता, आठ दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 28 दिसंबर से शुरू होने वाले पश्चिम बंगाल चरण में भाग लेने के लिए इस महीने के उत्तरार्ध में राज्य का दौरा कर सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा का बंगाल चरण दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में कपिल मुनि आश्रम से शुरू होगा और दार्जीलिंग तक जारी रहेगा।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पश्चिम बंगाल में करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। हमनें 28 दिसंबर को सागर द्वीप में कपिल मुनि के आश्रम से यात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। हम कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को आमंत्रित करेंगे।”

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल के साथ जन्मदिन मनाएंगी सोनिया गांधी, जानें क्या है पूरा प्लान

उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का राज्य चरण 55 दिनों तक जारी रहेगा और इस दौरान यह दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पुर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता, नादिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर व दार्जीलिंग जिलों से होकर गुजरेगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

University of Auckland Scholarships: University of Auckland में पढ़ने का सपना होगा पूरा, Indian Students को मिलेगी लाखों की Scholarship

National Herald Case: गांधी परिवार ने मांगा और समय, ED की अपील पर अब 9 मार्च को सुनवाई।

Vijay-Rashmika की Wedding का आलीशान Invitation Box Viral, कार्ड के साथ भेजे ये खास तोहफे!

Anil Ambani का Supreme Court में बड़ा वादा- बिना इजाजत देश नहीं छोडूंगा, Bank Fraud केस में हलफनामा