Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल के साथ जन्मदिन मनाएंगी सोनिया गांधी, जानें क्या है पूरा प्लान

Sonia Gandhi birthday
Creative Common
अभिनय आकाश । Dec 8 2022 11:29AM

सोनिया गांधी का जन्मदिन 9 दिसंबर को आ रहा है। तैयारियां की जा रही हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य वरिष्ठ उनकी यात्रा के दौरान वहां होंगे। यात्रा गुरुवार को एक दिन के लिए रोकी जानी थी, लेकिन सोनिया गांधी के प्रोग्राम की वजह से अब इसे 9 दिसंबर को स्थानांतरित कर दिया गया है।

राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वहीं खबर है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 9 दिसंबर को राजस्थान के कोटा में अपने बेटे राहुल के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के हवाले से हिन्दुस्तान टाइम्स ने एक रिपोर्ट में ये दावा किया है। सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा के भी शामिल होने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: PM के अपमान से किसका नुकसान: मौत का सौदागर से रावण तक, मोदी को अब तक मिली 50 गालियां

चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने वाली यात्रा बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुंधरा राजे के गृहनगर झालवाड़ा को पार कर कोटा पहुंची। सोनिया गांधी का जन्मदिन 9 दिसंबर को आ रहा है। तैयारियां की जा रही हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य वरिष्ठ उनकी यात्रा के दौरान वहां होंगे। यात्रा गुरुवार को एक दिन के लिए रोकी जानी थी, लेकिन सोनिया गांधी के प्रोग्राम की वजह से अब इसे 9 दिसंबर को स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra : राहुल ने कोटा शहर से 92वें दिन की पदयात्रा शुरू की, बड़ी संख्या में एकत्रित छात्रों से की बात

कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को सुबह शुरू हुई और पहले दिन लगभग 27 किलोमीटर की दूरी तय की। राहुल गांधी ने राज्य में अपनी पहली नुक्कड़ सभा में बीजेपी और आरएसएश पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि वे जय सियाराम क्यों नहीं बोलते हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़