भारत माता की जय को तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं घसीटना चाहिए: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर ‘भारत माता की जय’ नारे को लेकर निशाना साधने पर पलटवार किया है। पार्टी ने मंगलवार को कहा कि “पवित्र नारे’’ को मूर्खतापूर्ण और तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं घसीटना चाहिए। उल्लेखनीय कि भाजपा संसदीय दल को संबोधित करते हुए मोदी ने डॉ. मनमोहन पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री को ‘‘ भारत माता की जय’’ नारे से भी बू आती थी और वह इसे संदेह की नजरों से देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: मोहन भागवत ने गुजरात में किया RSS के नये मुख्यालय भवन का उद्घाटन

हाल में मनमोहन सिंह ने कहा था कि ‘‘भारत माता की जय’’ नारे का दुरुपयोग भारत के ‘‘उग्र और पूरी तरह से भावनात्मक’’ विचार को गढ़ने के लिए किया जा रहा है और इस विचार से लाखों निवासी और नागरिक बाहर हैं। मनमोहन सिंह पर निशाना साधने के लिए मोदी की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी चिरपरिचित कूट भाषा का इस्तेमाल कर समस्या को और बढ़ा रहे हैं और आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘ पार्टी की आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए ‘भारत माता की जय’ जैसे शुभ नारे का इस्तेमाल मूर्खतापूर्ण और तुच्छ राजनीतिक बहस में नहीं किया जाना चाहिए।” सिंघवी ने कहा, ‘‘एक ओर आप ‘भारत माता की जय’ नारे पर बात कर रहे हैं और पार्टी की आंतरिक बैठक में अपनी कूट भाषा में इसे विकृत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दंगों के पीड़ितों को आपकी नाक के नीचे गिरफ्तार किया जा रहा है और जो अपराध करने वाले हैं उन्हें सुरक्षा मिल रही है।’’

इसे भी पढ़ें: गंगा यात्रा के स्वागत में खड़े लोगों ने पेश की हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल, लगाए भारत माता की जय के नारे

इससे पहले राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह की टिप्पणी को सही भावना में नहीं लिया। संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘व्यंग्यात्मक होने के बजाय उन्हें यह समझना चाहिए कि डॉ.मनमोहन सिंह अपनी विनम्रता और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। भारत माता उन सभी की है जो इस देश में रहते हैं। भारत माता की जय का नारा या तिरंगे का सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए और इसका इस्तेमाल ध्रुवीकरण, विभाजन या हिंसा के लिए नहीं होना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana