भारत रत्न लता मंगेशकर ने की ऋतिक रोशन के काम की तारीफ, एक्टर बोले- मेरा मान बढ़ा दिया

By रेनू तिवारी | Jul 16, 2020

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। ऋतिक रोशन ने इन बीस सालों में पर्दे पर अलग अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। ऋतिक रोशन ने फिल्म कहो ना प्यार है से अपने करियर की शुरूआत की थी। जब से लेकर अब तक ऋतिक रोशन बॉलीवुड में एक्शन को एक अलग लेवल पर लेकर गये। ऋतिक रोशन के लुक्स की भी काफी तारीफ होती हैं। ऋतिक केवल भारत में  ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। ऋतिक रोशन की तारीफ में कुछ शब्द लता मंगेशकर जी ने भी कहे हैं। जैसा की सुरो की रानी लता मंगेशकर जी जल्दी कुछ कहती नहीं हैं। वह बहुत कम मुद्दों पर बात करती हैं। ऋतिक रोशन की उन्होंने तारीफ की है।

लता मंगेशकर के इस ट्वीट को देखकर ऋतिक रोशन काफी भावुक नजर आये। अपनी और दादा का नाम लता जी द्वारा साथ लिए जाने पर वह उनके संदेश का जवाब देते हुए कहते हैं कि लता जी इस तारीफ के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया। ये कह कर आपने मेरी मान बढ़ा दिया। 

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम