लखीमपुर हिंसा: बीकेयू का सोमवार को पूरे देश में प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर चर्चा के लिए यहां रविवार को तत्काल एक पंचायत बुलाई और सोमवार को देश भर के हर जिले में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नीत केंद्र ने शिअद को धोखा दिया: बादल

मलिक ने कहा, ‘‘यह तय किया गया है कि किसानों के समूह हर जिले में जिला प्रशासन के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।’’

पंचायत के दौरान, बीकेयू ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा लिए गए निर्णय पर टिके रहने का भी संकल्प लिया, जो नवंबर 2020 से केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध का नेतृत्व कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 200 से अधिक किसानों और बीकेयू समर्थकों का एक समूह इसके नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में रविवार रात लखीमपुर खीरी जा रहा है। मलिक भी लखीमपुर जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वे अपनी यात्रा जारी रखने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘कई जगहों पर सड़कों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं और पुलिस अधिकारियों ने वाहनों की जांच शुरू कर दी है। हम 200 से 300 लोग हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, और भी लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: खीरी जाने पर अड़ा विपक्ष, पुलिस ने कहा वहां न जाएं

सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर दौरे से पहले हुई और इस दौरान हुई हिंसा में आठ व्यक्तियों की मौत हो गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और किसान दोनों शामिल हैं। लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर के पास हुई झड़प के दौरान नाराज किसानों ने दो एसयूवी को आग भी लगा दी।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश