एकता कपूर की XXX सीरीज के खिलाफ भाऊ ने फिर खोला मोर्चा, फाइल की क्रिमिनल कंप्लेंट

By रेनू तिवारी | Jul 16, 2020

मुंबई। एकता कपूर लंबे समय से मुश्किलों में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा हैं। एकता कपूर के खिलाफ हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में बिहार की कोर्ट में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसे कोर्ट ने बाद में खारिज कर दिया था। इससे पहले उनकी वेब सीरीज ट्रीपल एक्स को लेकर भी काफी बवाल मचा हुआ था। बिग बॉस 13 फेल हिंदुस्तानी भाऊ विकास पाठ ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआई आर पर कोई एक्शन न लिए जाने के बाद भाऊ मे एक बार फिर एकता कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं।

इसे भी पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में घिरी माजिद मजीदी की फिल्म ‘मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड'

खान ने बताया, ‘‘मेरे मुवक्किल ने एकता कपूर और अन्य लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, लेकिन उसपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए हमने अदालत के समक्ष फौजदारी शिकायत दी है।’’ उन्होंने बताया कि एकता कपूर के अलावा शिकायत में शोभा कपूर, जितेन्द्र कपूर और उनके वेब प्लेटफॉर्म अल्टबालाजी का भी नाम है।

आपको बता दे कि एकता कपूर इस मामले पर सार्वजनिक रुप से वीडियो जारी करके मांफी मांग चुकी हैं। एकता ने यह वादा किया था कि वह सीरीज से उस सीन को हटा देंगी जिसे लेकर बवाल हो रहा हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि

Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी