एग्जिट पोल आने के बाद BJP-RSS के बीच हलचल तेज, गडकरी से मिले भैयाजी जोशी

By अंकित सिंह | May 20, 2019

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद जो एग्जिट पोल आए है उसमें मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आ जाएंगे और यह पता चल जाएगा कि देश में किसकी सरकार बन रही है। फिलहाल इस बीच संघ ने भी भाजपा से संपर्क किया है। संघ के भैयाजी जोशी ने केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात की है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। 

फिलहाल इस मुलाकात को लेकर कुछ संभावनाएं जताई जा रही है। सबसे पहले तो यह कहा जा रहा है कि संघ ने भाजपा को लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए आकलन से अवगत कराया है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि संघ ने गडकरी के जरिए पार्टी को अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की है। यह मुलाकात एग्जिट पोल के आने के बाद हुआ है अत: यह भी कहा जा रहा है कि सरकार गठन को लेकर भी चर्चाएं हुई होंगी। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड