राजधानी का भेल कॉलेज अब बाबूलाल गौर कॉलेज कहलाएगा

By सुयश भट्ट | Sep 29, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल कॉलेज का नाम बदलकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के नाम पर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भेल कॉलेज अब बाबूलाल गौर कॉलेज कहलाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है।

आपको बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग के जारी आदेश के मुताबिक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल को परिवर्तित करते हुए अब बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:बयान देकर फसे विधायक रामेश्वर शर्मा, मांगी राजपूतों से क्षमा 

दरअसल स्व. बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मप्र के मुख्यमंत्री रहे थे। वे प्रदेश के पहले नेता थे, जो 10 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और सरकार में मंत्री भी रहे। वह 1974 से 2013 तक दक्षिण भोपाल और गोविंदपुरा सीट से लगातार विधायक रहे थे। 21 अगस्त 2019 को उनका निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी