BHEL ने कलेश्वरम सिंचाई परियोजना की 116 MW की एक और इकाई चालू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की भेल ने तेलंगाना में कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत 116 मेगावाट की एक और इकाई चालू की है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) ने सोमवार को बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी अबतक कुल 116-116 मेगावाट की कुल सात इकाइयों में से पांच चालू कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: 2020-21 से 8% से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर लेगा भारत: राजीव कुमार

तेलंगाना सरकार द्वारा विकसित कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य के पेडापल्ली जिले में स्थित है। भेल ने इस साल में अप्रैल और मई चार इकाइयां पहले ही चालू कर ली है। प्रत्येक इकाई को इस रूप से डिजाइन किया गया है कि वह 89.16 घन मीटर प्रति सेकेंड पानी 105.5 मीटर खींच सकती है। भेल को परियोजना के तहत इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कार्यों को करना है। इसमें डिजाइन, विनिर्माण, आपूर्ति और अन्य संबंधित कार्यों के साथ वर्टिकल पंप के सात सेट को चालू करना है।

 

प्रमुख खबरें

अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट, जानें क्या है मूल कारण

प्रियंका ने संभाली रायबरेली-अमेठी की कमान, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बनाया गया पर्यवेक्षक

Brazil Floods: ब्राजील में भारी बारिश और बाढ़ से 78 लोगों की मौत, 105 लापता

संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहते हैं मोदी, MP में बोले राहुल, जल-जंगल-जमीन पर अडानी जैसे लोगों की नजर