छठ पूजा से पहले Mumbai के रेलवे स्टेशनों पर बजे Bhojpuri गाने, विवाद पर Central Railway ने दी सफाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

छठ पूजा से पहले मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद खड़ा हो गया। इस कदम की आलोचना हुई और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली के इस्तेमाल पर सवाल उठाए गए। सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाए जाने के वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सुर्खियां बना।

कुछ मराठी भाषी वर्गों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न अवसरों पर रेलवे स्टेशनों पर खास विषयों से जुड़े जिंगल और जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाते हैं। प्रवक्ता ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा, “मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित कुछ स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाए जा रहे हैं।

इन स्टेशनों से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये गाने यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाओं के प्रसारण में लगने वाले समय के अलावा उपलब्ध अतिरिक्त समय में बजाए जाते हैं।” प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि ऐसे गाने और संदेश केवल उस अतिरिक्त समय में प्रसारित किए जाते हैं, जो यात्रियों के लिए जरूरी घोषणाओं के बाद बचता है। इस मुद्दे ने यह बहस भी छेड़ दी है कि क्या महाराष्ट्र के त्योहारों और क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं को भी रेलवे स्टेशनों पर इसी तरह जगह मिलनी चाहिए।

सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रमुखता से मनाई जाती है।

प्रमुख खबरें

राजीव का वो फैसला और चमक गई गौतम अडानी की किस्मत, अब खुद बता दिया उनके बाद कौन होगा गद्दी का दावेदार

बिहार विधान परिषद भर्ती में अनियमितता का आरोप, Jan Suraaj Party ने की जांच की मांग

भारत की आर्थिक तरक्की को Ram Mohan Naidu ने बताया मोदिनॉमिक्स का नतीजा

Kia India का बड़ा कदम, Andhra Pradesh में नया प्लांट लगाने पर 2 अरब डॉलर का निवेश करेगी