Bhojpuri: गोविंदा के इस गाने का लॉन्च हुआ भोजपुरी वर्जन, जमकर थिरकी अक्षरा सिंह, वीडियो हुआ वायरल

By अंकित सिंह | May 12, 2023

भले ही गोविंदा फिल्मों में अब कम काम कर रहे हो लेकिन उनके डांस और गाने आज भी लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है। यही कारण है कि गोविंदा के गानों को रीक्रिएट भी किया जाता है ताकि नए कलाकार उस पर ज्यादा से ज्यादा लोगों का प्यार हासिल कर सके। इसी कड़ी में गोविंदा का एक गाना 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे' को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है। यह गाना गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था। लेकिन इसके भोजपुरी वर्जन में करण खन्ना और अक्षरा सिंह दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है। इससे यूट्यूब पर टिप्स भोजपुरी की ओर से लांच किया गया है। अब इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Pawan Singh New Look: फटे पुराने कपड़े में क्यों घूम रहे पवन सिंह? जाने क्या है पूरा मामला

अक्षरा सिंह के गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है। इस गाने ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। ओरिजिनल की तरह भोजपुरी वर्जन में भी लोगों को खूब मजा आ रहा है। अक्षरा को भी इस गाने को रीक्रिएट करने में बहुत मजा आया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि लोग इस गाने को काफी पसंद करेंगे। अक्षरा सिंह भोजपुरी की सुप्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। अक्षरा सिंह इन दिनों फिल्मों से ज्यादा स्टेज शो में व्यस्त हैं। साथ ही साथ यूट्यूब पर उनके एल्बम भी आते रहते हैं। अक्षरा सिंह अदाकारी के साथ साथ अच्छा गाना गाती भी हैं।

प्रमुख खबरें

दो अक्टूबर का इतिहास: Mahatma Gandhi और Lal Bahadur Shastri की जयंती समेत कई अहम घटनाएं

Vishwakhabram: Sergio Gor की बढ़ती सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल, Singhvi की Viceroy वाली टिप्पणी से बहस गर्माई

गांधी जी का रामराज्य और भारत

Gandhi Jayanti: Rajghat पहुंचकर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि