Pawan Singh New Look: फटे पुराने कपड़े में क्यों घूम रहे पवन सिंह? जाने क्या है पूरा मामला

pawan singh
Instagram
अंकित सिंह । May 6 2023 4:31PM

पवन सिंह के इस तस्वीर के बाद लोगों में अलग-अलग तरह के चर्चाएं हैं। लेकिन अब इस फोटो को लेकर सही जानकारी हम आपको दे रहे हैं। पवन सिंह इस वक्त लखनऊ में हैं और वह अपनी आने वाली फिल्म जियो मेरी जान की शूटिंग कर रहे हैं। इसी फिल्म का वह एक दृश्य है।

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह लगातार अपने काम की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर अपने कामों का अपडेट में सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। हालांकि, पवन सिंह का एक फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसमें पवन सिंह का लुक पूरी तरीके से बदला हुआ है। इतना ही नहीं, पवन सिंह इस फोटो में फटे पुराने मैले कुचैले कपड़े में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में टूटी हुई चप्पल पकड़ रखी है और चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। पवन सिंह के इस तस्वीर के बाद लोगों में अलग-अलग तरह के चर्चाएं हैं। लेकिन अब इस फोटो को लेकर सही जानकारी हम आपको दे रहे हैं। पवन सिंह इस वक्त लखनऊ में हैं और वह अपनी आने वाली फिल्म जियो मेरी जान की शूटिंग कर रहे हैं। इसी फिल्म का वह एक दृश्य है। 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri: मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ के रास्ते पर जाएंगे पवन सिंह! चुनाव लड़ने की अटकले तेज

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में पवन सिंह की है। इसके अलावा रूपाली जाधव, सपना चौहान, विनीत विशाल, बृजेश त्रिपाठी, साहिल शेख और निशा पांडे भी नजर आएंगे। पवन सिंह लगातार बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आते थे। लेकिन हाल में वह पूरी तरीके से क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। लॉलीपॉप लागेलू से प्रसिद्धि हासिल करने वाले पवन सिंह सुर्खियों में भी रहते हैं। उनके व्यक्तिगत जिंदगी में भी खूब कॉन्ट्रोवर्सी रही है। हाल में ही एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने भी उन पर कई बड़े आरोप लगा दिए थे। हालांकि, पवन सिंह ने यामिनी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच एक बेबाक इंटरव्यू दिया है। पवन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि काम करिए और उसी की चर्चा हो। दर्शक हमारे भगवान हैं और उनका आशीर्वाद मिलता रहना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri: 40 की उम्र में गदर मचा रही भोजपुरी की यह हीरोइन, पवन सिंह के साथ गाने में जमकर लगाया ठुमका

उन्होंने कहा था कि बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए। मैं हमेशा काम खत्म करके ही घर जाता हूं। काम शुरू करने से पहले जिम जाता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि बदनामी हटे पर वह हमेशा मेरे कंधे पर लदी रहती है। मैं हमेशा काम खत्म करके ही घर जाता हूं। काम शुरू करने से पहले जिम जाता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि बदनामी हटे पर वह हमेशा मेरे कंधे पर लदी रहती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़