भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

By दिनेश शुक्ल | Mar 06, 2021

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें स्टेट प्लेन से मुंबई भेजा गया है। वहां उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा ‘भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में युवा सम्मेलन में बोले भाजपा नेता देशहित में सोशल मीडिया का उपयोग करें युवा

दरअसल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शनिवार दोपहर तीन बजे दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक भी शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें तत्काल स्टेट प्लेन के जरिए मुंबई ले जाया गया। बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का शुक्रवार को अचानक ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जो कि कम ही नहीं हो रहा है। शनिवार को परेशानी ज्यादा बढऩे पर उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। बता दें कि बीते महीने साध्वी प्रज्ञा को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उन्हें 19 फरवरी और दिसंबर में भी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया था।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav