जी 23 की बैठक के बाद राहुल गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा, लगाए जा रहे कयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के नेताओं की बैठक के एक दिन बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों और पार्टी को मजबूत करने के संदर्भ में चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने हरियाणा में पार्टी को मजबूत बनाने के संदर्भ में भी बातचीत की है। हुड्डा भी उस ‘जी 23’ समूह के सदस्य हैं जो पार्टी में संगठनात्मक बदलाव और सामूहिक नेतृत्व की मांग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत पर टिकी है दुनिया की नजर, नयी वैश्विक व्यवस्था में अपनी भूमिका बढ़ानी है: PM मोदी

उन्होंने एक बयान में यह भी कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए एक भरोसेमंद विकल्प पेश करने के मकसद से समान विचारधारा वाले दलों के साथ बातचीत की शुरुआत की जाए। राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई इस बैठक में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर, शंकर सिंह वाघेला, अखिलेश प्रसाद सिंह, संदीप दीक्षित, विवेक तन्खा, पृथ्वीराज चव्हाण, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज बब्बर, मणिशंकर अय्यर, पी जे कुरियन, राजेंद्र कौर भट्टल, कुलदीप शर्मा, परनीत कौर और एम ए खान शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश